फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार हठधर्मिता छोड़ दे तो एक दिन में खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने का किया जा रहा प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दोघट (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों से किसान बर्बाद हो जाएंगे। किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार हठधर्मिता छोड़ दे तो एक ही दिन में किसान आंदोलन खत्म हो सकता है।
कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा कि कृषि कानून किसानों की बर्बादी का कारण है, लेकिन सरकार जबरन किसानों पर थोपना चाहती है। किसान सरकार की हठधर्मिता के सामने नहीं झुकेगा। किसान कानून वापसी पर ही आंदोलन से वापसी होगा इसके लिए किसान सरकार से आरपार लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। किसान किसी भी तरह का आंदोलन नहीं चाहता सरकार किसानों को आंदोलन चलाने पर मजबूर कर रही है। किसान सरकार की हर नीति से वाकिफ हो चुका है। आंदोलन सरकार की ही देन है। सरकार चाहे तो किसानों की बात मानकर आंदोलन एक दिन में ही खत्म करता सकती है। किसान भी अब अपने घर का कार्य भी करता रहेगा और धरने पर भी समय देता रहेगा।
विज्ञापन

27 फरवरी को मनाया जाएगा जन्मदिन
दोघट। बामनौली गांव की चौधरी चौपाल पर क्षेत्रवासियों की पंचायत में बाबा सलक्षपाल तोमर का जन्मदिन 27 फरवरी को इंटर कालेज में मनाने का निर्णय लिया गया। बामनौली में चौधरी चौपाल पर क्षेत्रवासियों की एक पंचायत हुई। चौधरी रामकुमार, पूर्व प्रधान वीरेश तोमर, सुरेंद्र सिंह, नरेश डायरेक्टर, राहुल तोमर, धर्मेंद्र, गजेंद्र सिंह, अजय सिंह, सचिन तोमर, संजीव कुमार, महिपाल सिंह, जयप्रकाश, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद की नीतियों से अवगत कराया
दोघट। ग्राम भड़ल में रालोद का चलो गांव की ओर अभियान के तहत युवा व बुजुर्गों से मिलकर जनहित कार्यों व रालोद की नीतियों को लेकर जन जागरण किया। विकास प्रधान, विपिन, आशुतोष, सोनू, मोनू, चांद, अंकुर, अंकित, नीरज, नितेंद्र, पिंकू, इंद्रपाल, शक्ति, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें