फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहना तो देना होगा दस गुना जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अब मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर एक हजार और दूसरी बार पकड़े जाने पर दस हजार का जुर्माना लगेगा। शासन ने लोगों को कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने प्रशासन को संक्रमण से बचाव के लिए सफाई अभियान चलाने व सैनिटाइजर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस लाइन में कैंप चलाकर जांच कराने और थाना व पुलिस चौकी में प्रतिदिन फागिंग कराने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन

मास्क का प्रयोग न होने पर थानाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार
बागपत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए शासन ने सोमवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान गली-मोहल्ले से लेकर चौराहों और सड़कों पर पुलिस तैनात रहेगी। बेवजह घूमते मिलने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मास्क का प्रयोग न करने पर संबंधित थानाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें