फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम साथ छोड़ दें तो सपा दो टके की पार्टी रह जाएगी : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने कहा कि सपा केवल जाति व धर्म पर आधारित पार्टी है। मुस्लिम इनका साथ छोड़ दें तो सपा दो टके की पार्टी रह जाएगी। उनको भी यह लोग डराकर और झूठ बोलकर वोट लेते हैं, जबकि सरकार की योजनाओं का मुस्लिमों को सबसे ज्यादा लाभ भाजपा ने दिया है।
डिप्टी सीएम बुधवार को बागपत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, विकास कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा करने आए थे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश सत्ता के लिए दिन में सपना देखते रहते हैं, मगर लोग सपा का जंगलराज नहीं भूल सकते हैं।
विज्ञापन

सपा ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। वह जमीनों पर कब्जा करते थे और वह कहते थे कि सपा का यही नारा है, खाली प्लॉट हमारा है। सपा ने एक हजार से ज्यादा दंगे कराए और बेटियां शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकल सकती थीं। अब बेटियां सुरक्षित हैं तो गुंडों को उनकी सही जगह पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और सभी जिलों को बराबर बजट दिया जा रहा है। किसी भी जिले से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जा रही हैं और चिकित्सकों की भर्ती हो रही है। बागपत समेत जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं बने, वहां जल्द कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें