फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड और खतौनी नहीं तो बंद होगा किसानों का सट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड और खतौनी नहीं तो बंद होगा किसानों का सट्टा
विज्ञापन

बागपत। नए पेराई सत्र से पहले गन्ना विभाग ने गन्ना सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। पंजीकृत किसान ने अगर आधार कार्ड, खतौनी और अन्य विवरण नहीं दिया तो गन्ने का सट्टा बंद हो जाएगा। विभाग की टीम किसानों का कंपलीट डाटा तैयार करने में जुटी हुई है।
जिला गन्नाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कृषकवार गन्ना सर्वेक्षण और सट्टा प्रदर्शन का आयोजन ग्राम स्तर पर चल रहा है। इसके लिए किसानों को पूर्ण घोषणा पत्र के साथ अपने संपूर्ण जोत की खतौनी एवं आधार कार्ड की प्रति देना जरूरी है। अगर कोई किसान इन प्रमाणपत्रों को नहीं दिखा पाता तो उसके सट्टे संचालित नहीं हो सकेंगे। घोषणा पत्र गलत, अपूर्ण भरे, फर्जी, गलत भूजोत अभिलेख देने, मोबाइल नंबर नहीं देने की स्थिति में सट्टा संचालित नहीं होगा। किसान अपना गन्ना क्षेत्रफल, बेसिक कोटा, सट्टा, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर की जांच खुद करेंगे। यदि कोई त्रुटि पाई जाए तो मौके पर ही ठीक कराने होंगे।
विज्ञापन

30 सितंबर तक बन सकेंगे नए सदस्य
बागपत। नए सदस्य बनने एवं उपज बढ़ोतरी हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019 निर्धारित की गई। जानकारी दी की आशर्वीद रिसोर्ट में 17 अगस्त को बैठक होगी। जिसमें विभिन्न बिंदुओं चर्चा होगी।
विज्ञापन

किसान अपने खातों को करें अपडेट
बागपत। डीसीओ अनिल कुमार ने कहा कि किसान अपने खातों को अपडेट करें। तमाम डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। अगर किसानों ने जांच नहीं की तो सट्टा बंद होने का खतरा बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें