फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने पुलिस पर किया पथराव, हाथापाई

विज्ञापन
बड़ौत में छात्रों द्वारा पीटा गया घायल युवक अंशुल - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
तीन युवकों ने पुलिस पर किया पथराव, हाथापाई
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। सीओ कार्यालय के नजदीक तीन बाइक सवार युवकों द्वारा अन्य बाइक पर सवार युवक को पीटकर नाले में फेंकने की सूचना पुलिस के पास पहुंची। इस पर सीओ के हमराही पहुंचे तो बाइक सवार युवकों पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी तीन युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद परिवार की महिलाआें ने हंगामा किया। वे पुलिस से उलझ पड़ीं। उन्होंने गाड़ी के आगे लेटने का प्रयास किया। बाद में किसी तरह तीनों आरोपियों को थाने तक लाया गया।
घायल अंशुल पुत्र राजेंद्र देव नगर बड़ौत का रहने वाला है। वह बाइक से दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग से जा रहा था तभी तीन युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते तीनों युवकों ने उस युवक को पकड़ लिया और सीओ कार्यालय के नजदीक ही उसकी पिटाई की और वहां नाले में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना सीओ रामानंद कुशवाहा को दी तो उनके हमराही उधर दौड़े तो युवकों ने उन पर जमकर पथराव किया। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। पथराव में बिनौली थाने का एक कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ईंट लगने से घायल हो गया। बाद में बल का प्रयोग कर पुलिस ने तीनों युवकों को दबोच लिया और सीओ कार्यालय ले आए। जबकि घायल युवक व कांस्टेबल को सीएचसी में भर्ती कराया। जब सीओ कार्यालय से पकड़े तीनों युवकों पुलिस गाड़ी से कोतवाली ले जाने लगी तो एक युवक की बहन और मां पुलिस कर्मियों से भिड़ गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया और वे गाड़ी के आगे लेट गई। बामुश्किल पुलिस ने उन्हें हटाया और कोतवाली ले गये। इस संबंध में घायल अंशुल ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे मार्ग रहा अवरुद्ध
बड़ौत। इस घटना के दौरान सीओ कार्यालय परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। बाद में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। तब जाकर यह मार्ग आवागमन के लिये खुल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें