फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मैं शपथ लेता हूं... महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान करुंगा

विज्ञापन
मै शपथ लेता हूं.. महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान करूंगा की खबर से संबं​धित फोटो। छपरौली थाने में
विज्ञापन
-पिछले दस साल में जेल से बाहर आए छेड़छाड़ और यौन शोषण के 1199 आरोपियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन


फोटो 10

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। मैं शपथ लेता हूं कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, गरिमा का सम्मान करुंगा और उनकी सुरक्षा के लिए काम करुंगा। छेड़छाड़ और यौन शोषण के 1199 आरोपियों को थानों में बुलाकर दोबारा ऐसा अपराध न करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा मिशन शक्ति टीम ने जागरुकता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को थानों में छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोपियों को शपथ कराई गई। इसमें पिछले दस साल में छेड़छाड़ और यौन शोषण की घटनाओं में जेल से जमानत आए 1199 आरोपी चिह्नित किए गए। इसके चलते चांदीनगर थाने में 35, बिनौली में 30, सिंघावली अहीर में 102, दोघट में 40, रमाला में 72, छपरौली में 50, खेकड़ा में 54, बालैनी में 25, बड़ौत में 97 के अलावा बागपत कोतवाली में आरोपियों को शपथ दिलाई गई। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि सभी आरोपियों ने महिलाओं और किशोरियों के साथ सम्मान से व्यवहार करने, गंदी दृष्टि और गंदे शब्द का प्रयोग नहीं करने की शपथ ली। मिशन शक्ति टीम का जागरुकता और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें