फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satypal Malik: सीबीआई के छापे के बाद पूर्व राज्यपाल बोले- मेरे पास कर्ज ही कर्ज, सरकार चाहे तो उसे ले ले

Sat, 24 Feb 2024 10:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

CBI Raid: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव हिसावदा में गुरुवार सुबह सीबीआई की टीम ने उनकी पुस्तैनी हवेली में छापा मारा। इसके बाद पूर्व राज्यपाल ने शुक्रवार को एक्स पर ट्वीट करके केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक व उनका पैतृक आवास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने आवास व अन्य जगहों पर सीबीआई का छापा पड़ने के अगले दिन शुक्रवार को एक्स पर ट्वीट करके कई आरोप लगाए।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कल मेरे आवास पर छापा मारा। जिसमें सीबीआई के प्रवक्ता ने मेरे आवास से भारी मात्रा में नकदी व विभिन्न शहरों में मेरी संपत्ति होने की बातें कहीं हैं जो बिल्कुल झूठ हैं। मुझे बदनाम करने के लिए मेरे ऊपर झूठा लांछन लगाया जा रहा है।
 

यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में आवास खरीदने का सुनहरा मौका, कार सवार बदमाशों ने चाचा भतीजे को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  मेरे पास गांव में जो मेरी पैतृक संपत्ति थी, वह बहुत पहले बिक चुकी है। हां मैंने एक फ्लैट जयपुर में बैंक से ऋण लेकर लिया है, जिसकी किस्तें मेरी पेंशन से कट रहीं हैं। इसके सिवा मेरे पास कर्ज ही कर्ज है, सरकार अगर वो लेना चाहे तो उसे ले ले।

मैंने भ्रष्टाचार में संलिप्त जिन व्यक्तियों की शिकायत की थी, उनके ऊपर कार्रवाई न करके सीबीआई तानाशाह के इशारे पर मुझे बदनाम करने व डराने की कोशिश कर रही है।
 
मेरे पास से सीबीआई को न कुछ बरामद हुआ है, न होगा। क्योंकि मैं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की तरह ईमानदार हूं। इन छापों से न मैं घबराऊंगा न मैं डरूंगा। ईमानदारी व सच्चाई के साथ खड़ा हूं। किसान का बेटा हूं, किसानों के साथ हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें