फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी में शौचालय निर्माण प्रकरण ने पकड़ा तूल

Thu, 08 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बिनौली थाने पर धरने देते ग्राम सचिव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जौहड़ी गांव में शौचालय निर्माण का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर बड़ौत ब्लाक पर धरना दिया, फिर बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और ग्राम प्रधान ने थाने में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक धरना चलेगा।

ब्लाक पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान की अध्यक्षता और ग्राम सचिव सुधीर तोमर और वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक के संचालन में धरना हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान ने कहा कर्मचारियों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। कुछ लोग सपा का नाम लेकर ग्राम सचिवों समेत अन्य कर्मियों पर सरकारी कार्यों में धांधली करने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन


जब कर्मचारी विरोध करते हैं तो उन्हें हटाने की धमकी दी जाती है, इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी एकत्र होकर बिनौली थाने पहुंचे और जौहड़ी गांव में शौचालय के सत्यापन कार्य के दौरान विभागीय कागजात व कैमरा छीनने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।

इससे आक्रोशित ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम प्रधान ने थाने में ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी संघ बागपत के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। इसमें भूपेंद्र, रोशन लाल, घनश्याम, इमरान, प्रवेंद्र, लोकपाल, संजय, दिनेश, सतेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें