फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेकड़ा में महिला चंचल की हत्या का आरोपी पति नवीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सांकरोद गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला चंचल की ईंटों से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति नवीन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। नवीन को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मृतका के पिता रवि प्रकाश ने पति नवीन सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रवि प्रकाश ने अपनी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी चंचल की हत्या दहेज में कार और अन्य सामान की मांग पूरी न होने पर की गई। उन्होंने आरोप लगाया था कि नवीन और उसके परिवार के सदस्य लगातार चंचल को प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत में पति नवीन, सास, देवर साहिल, शिवम, बुआ गीता और फूफा देशराज को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी देवर साहिल को पुलिस ने पहले ही 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। साहिल को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। पति नवीन और अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। जांच अधिकारी ने बताया कि नवीन को बुधवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें