बागपत के बड़ौत में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। घायल अवस्था में कार में डालकर उसे मायकों वालों के घर के बाहर फेंक दिया। पति पर भी तीन बार तलाक कहने का आरोप है। इस संबंध में महिला के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर गुराना रोड निवासी नसीम पुत्र इस्लाम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने बेटी रूजिना की शादी पांच माह पहले जनपद शामली के एलम कस्बा निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले कार व बाइक की मांग करने लगे। मायके वालों ने असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने रूजिना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।