फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने पर विवाहिता ने कोतवाली मे पति और उसके साथी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में एक दंपति में घरेलू विवाद हो गया। इसके चलते पत्नी की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने पति व उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म तथा सास, ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर निवासी दंपती में शुक्रवार को विवाद हो गया। इसके चलते पत्नी की पिटाई कर दी। इस पर विवाहिता ने मायके वालों को बुला लिया। उनके साथ कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। वहीं, विरोध करने पर मारपीट भी की। सास, ससुर ने दहेज उत्पीड़न किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि जांच में आरोप झूठे पाए गए। इसके बाद विवाहिता व मायके वाले कोतवाली से चले गए। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में विवाहिता के आरोप झूठे पाए गए हैं। पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी नके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें