फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों ने शिकार कर शेह को मौत के घाट उतारा 

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
hunt
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के शाहमल कॉलोनी के पीछे शिकारियों ने दिन दहाडे़ शेह को घेरकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसे लेकर लोगों ने विभागीय अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

  वन विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा वन्य जीवों को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन शिकारी वन्य जीवों का शिकार कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हैं। गत माह बड़ौली गांव मेें शिकारियों ने नील गाय का शिकार किया था, वहीं रविवार की तड़के शिकारियों ने बिजरौल रोड स्थित शाहमल कॉलोनी के पीछे शेह का शिकार कर दिया। लोगों को इसकी भनक लगी तो लोग उधर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देखकर शिकारी भाग गए। ग्रामीणों ने कहा सूचना देने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज होकर लोगों ने हंगामा किया। नाराज लोगों ने कहा पूर्वी यमन नहर स्थित वन विभाग कार्यालय में हर वक्त वन दरोगा साधुराम समेत अन्य कर्मचारी बैठे रहते हैं, लेकिन सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं आते। इसी कारण आए दिन क्षेत्र में वन्य जीवों का शिकारी शिकार कर रहे है, वहीं वन माफिया लगातार विभागीय अफसरों की मिलीभगत से अवैध कटान कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत डीएफओ अदिति शर्मा से करने की बात कहीं। इस संबंध मेें वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा शिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित की हुई है। प्रदर्शन में अमित, जोगेंद्र, हरवीर, सुनील, धर्मेंद्र, सुमित, हरेंद्र, सुभाष, प्रेमपाल, राजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें