फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में भूख हड़ताल शुरू

Thu, 01 Jun 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
लखनऊ में भूख हड़ताल पर बैठे बड़ौत क्षेत्र के युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व सरकार द्वारा निकाली ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती पर वर्तमान सरकार द्वारा रोक लगाने के विरोध में बड़ौत के सैकड़ों युवाओं ने बुधवार से लखनऊ में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने भर्ती पर रोक न हटाने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


दो दिन पहले काफी संख्या में युवा दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर बड़ौली के आवास पर एकत्र हुए और बैठक कर आक्रोश जताया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर ने कहा चुनाव से पहले भाजपा ने 90 दिन में युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 75 दिन बाद भी सरकार वादा पूरा नहीं कर पाई, अब पूर्व सरकार द्वारा निकाली ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती पर रोक लगा दी।  

इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बाद में सभी युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दर्शन सिंह को सौंपकर लखनऊ रवाना हो गए थे। बुधवार को लखनऊ पहुंचने पर युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास के नजदीक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में गिवेश तोमर, रोहित तोमर, अंकित मलिक, विकास तोमर, मोहन वर्मा, रोहित चौहान, सन्नी तालियान, सचिन ढाका, शक्ति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें