फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण सड़कों पर दौड़ रही सैकड़ों ई-रिक्शा

विज्ञापन
बागपत कोर्ट रोड पर ई-रिक्शे में सवारी ले जाते हुए चालक। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
नगर से लेकर देहात तक सड़कों पर भर रही फर्राटा, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन कार्यालय में मात्र साढ़े सात सौ ई-रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिवहन विभाग की ओर से ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान है। मगर, जिले भर में सैकड़ों ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रही है। नगरीय क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिना रोक टोक संचालन हो रहा है। उधर, परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियम विरुद्ध ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
उप संभागीय परिवहन कार्यालय में जिले में मात्र साढ़े सात सौ ई-रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन है। मगर, इससे अधिक ई-रिक्शा जिले के नगरीय क्षेत्रों में दौड़ रही है। देहात क्षेत्र में भी अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं की भरमार है। एक-एक बस स्टैंड पर 50 से अधिक ई-रिक्शा लोगों को लिए उपलब्ध है। परिवहन विभाग के अनुसार ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यालय में टैक्स जमा करना होता है। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उप संभागीय अधिकारी सुभाष राजपूत का कहना है कि जिले में 750 ई-रिक्शा का कार्यालय में रजिस्ट्रेशन है। विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन चल रही ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

अनुमति चार की, ले जा रहे आठ सवारी
बागपत। परिवहन विभाग की ओर से ई-रिक्शा ड्राइवर के अलावा चार सवारी की अनुमति है। इसके बावजूद नगर से लेकर देहात के क्षत्रों में सात से आठ लोगों को ई-रिक्शा में बैठाकर संचालन किया जा रहा है। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें