छपरौली। कस्बे में कोरोना जांच विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों व असारा गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 332 जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद मलिक ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, समाज कल्याण विभाग कार्यालय छपरौली एवं असारा में कोरोना की जांच की गई। कोरोना विशेष जांच अभियान के अंतर्गत 200 एंटीजन जांच व 132 आरटीपीसीओ से जांच की गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। टीम में सुधीर जैन ,अमित , शक्ति सिंह, विनोद कुमार और भोपाल आदि मौजूद रहे।