फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तीन दुकानों में भीषण आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर तीन दुकानों में भीषण आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

बड़ौत। गैस सिलिंडर में आग लगने से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित तीन दुकानों में रखा सामान और दो बाइक जल र्गइं। इस दौरान दुकानों में फंसे कई युवाओं ने किसी तरह अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों और बाइक सवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर दिल्ली बस स्टैंड के पास चाट विक्रेता राजवीर की दुकान में गैस सिलिंडर रखा था। इसमें सोमवार दोपहर लगभग पौने दो बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पास में स्थित स्पेयर पार्ट ऑटो मोबाइल के मालिक कर्म सिंह व उसके पास फल विक्रेता मदन कश्यप की दुकान में पहुंच गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद दुकानदारों ने दुकानों के शटर बंद कर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान दुकानों में फंसे नगर निवासी विपिन और रविंद्र निवासी शामली ने किसी तरह दुकान की छत पर पहुंचकर वहां से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान विपिन की बाइक जल गई। वहीं चंद कदम की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े वाहन चालक भी भाग गए। सूचना पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र व नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग टीम को बुलाया। सूचना के आधा घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन दुकानों में रखा सभी सामान जल चुका था।
विज्ञापन

रोते-बिलखते रहे दुकानदार
आग से तीनों दुकानों में रखा कई लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। आग बुझने के बाद जले सामान को देखकर दुकानदार रोते-बिलखते नजर आए। फल विक्रेता मदन कश्यप ने ढाई लाख रुपये, चाट दुकानदार राजवीर ने एक लाख रुपये और ऑटोमोबाइल के दुकानदार कर्म सिंह ने करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया। नगर निवासी विपिन की 55 हजार कीमत की बाइक जल गई। जबकि एक अन्य युवक की भी बाइक जल गई।
हाईवे पर था खौफनाक मंजर
हाईवे पर आग लगने से इतना खौफनाक मंजर था कि उसे देखकर लोग सहम गए। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान तक धुआं देखकर लोग दहशतजदा हो गए थे।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे हुआ जाम
आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि आग पास में स्थित पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची, वरना और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

आग बुझाने में कई लोग झुलसे
दुकानों में आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान नगर निवासी दीपक, विपिन सहित कई लोग झुलस गए। सभी लोगों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
इस हादसे का लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। शाम तक यह वीडियो कई लाख लोग देख चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें