अमीनगर सराय। कस्बे के मैन बाजार में धार्मिक स्थल के पास रास्ते में डाली गई लोहे की चेन के प्रकरण का आखिरकार बुधवार को समाधान हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सिंघावली अहीर थाना में मीटिंग का समस्या का समाधान किया। निर्णय हुआ रास्ते से चेन हटेगी, लेकिन यहां पर कोई भी अपने वाहन खड़े नहीं करेगा। यदि वहां पर वाहन खड़ा मिलता है तो पुलिस उसको सीज करेंगे साथ ही वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कस्बे के बाजार की एक रास्ते में विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने एक माह पूर्व लोहे की चेन लगा दी थी। इसका व्यापारियों ने विरोध किया था। इसको लेकर कस्बे में टकराव की स्थिति बन गई थी। इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से की गई। बुधवार को एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव, सीओ कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने जांच पड़ताल की। इसके बाद इस मामले में सिंघावली अहीर थाना में दोनों समुदाय के लोगों के मीटिंग हुई। विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि रास्ते में वाहन खड़े रहते हैं, पशुओं का कचरा भी वहां पर पड़ा रहता है। इससे धार्मिक स्थल में पहुंचने में परेशानी होती है। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि यह रास्ता काफी वर्षों पुराना है। किसी ने भी रास्ते में चेन नहीं लगाई। अफसरों ने वार्ता कर लोगों को संतुष्ट किया।
एसडीएम ने कहा रास्ते में कोई भी वाहन खड़ा नहीं करेगा। यदि कोई वाहन वहां पर मिलता है तो उसके स्वामी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सुबह 10-5 बजे तक मार्केट में बड़े वाहनों प्रतिबंधित रहेंगे। इस पर दोनों पक्ष के लोग सहमति हो गए। उन्होंने कहा रास्ते से चेन हटाई जाए। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश बंसल, पंडित धनराज जैन, ईश्वर दयाल अग्रवाल, संजय, पवन, मेहराज, उमर इलाही, सलीफ रहे।