फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी तार टूटा, 40 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी तार टूटा, 40 बीघा फसल जली
विज्ञापन

बड़ौत। हिलवाड़ी गांव के जंगल में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से नौ किसानों की लगभग 40 बीघा ईख व गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक युवक तार की चपेट में आने से बेहोश हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव की कई युवतियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। उधर, ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के जंगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। इसे बदलवाने के लिए कई बार ग्रामीण ऊर्जा निगम के अफसरों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार दोपहर अचानक तार टूटने से गांव के दो भाइयों सोमपाल व यादराम की डेढ़-डेढ़ बीघा, अशोक, भंवर सिंह की सवा-सवा बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूरजमल की छह बीघा, दो भाइयों विनोद व प्रमोद की पांच-पांच बीघा, राजपाल की छह बीघा, शीशपाल की दो बीघा फसल जल गई। करीब 40 बीघा फसल जली। इस दौरान टूटे तार की चपेट मेें आने से गौरव को करंट लग गया और वह बेहोश हो गया। गांव की कम्मो, काजल और शिवानी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। बेहोश गौरव को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर ग्रामीणों जयवीर, राजवीर तोमर, चीनू, प्रमोद, अंकित, अरुण आदि ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें