फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर एचटी लाइन का तार गिरा, करंट चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक पर एचटी लाइन का तार गिरा, करंट चालक की मौत
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव के पास गन्ने से लदे ट्रक पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। चालक की करंट से मौत हो गई। सूचना पर एसआई कैलाश सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक खालिद पुत्र यामीन बिलौचपुरा गांव का रहने वाला था। वह क्षेत्र की चीनी मिलों पर गन्ने ढुलाई का काम करता था। सोमवार को भी वह गन्ने से लदे ट्रक को लेकर चीनी मिल की ओर जा रहा था। वह गाड़ी लेकर जैसे ही बिजरौल गांव के पास पहुंचा तो ट्रक में भरा गन्ना ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन में उलझ गया। इससे तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। हादसे में करंट लगने से खालिद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई कैलाश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। एसएसआई धीरेंद्र सिंह का कहना था कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें