फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रक पर गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। लूंब गांव के पास एक भट्ठे पर जाते हुए ट्रक पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे ट्रक में करंट आ गया और ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सूजती गांव का रहने वाला शिवराज पुत्र कदम सिंह ट्रक चालक था। वह बुधवार को लूंब गांव में ईंट भट्ठे पर कुछ सामान लेने गया था। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। इससे ट्रक में करंट आ गया और चालक बाहर भी नहीं निकल सका। इससे चालक शिवराज की करंट लगने से मौत हो गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि ट्रक चालक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
आवेदन की तिथि चार अपैल
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए छात्र चार अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पांच अप्रैल को आवेदन में संशोधन के उपरांत 24 अप्रैल को परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें