फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजारी लाइन का तार टूटकर ईख में गिरा, दस बीघा ईख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। क्षेत्र के मुकंदपुर गांव के जंगल में बृहस्पतिवार को दोपहर के समय तेज हवा चलने के कारण खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजारी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे कई किसानों की दस बीघा ईख जल गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत निगम के दफ्तर में प्रदर्शन कर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुकंदपुर गांव के जंगल में खेतों के ऊपर से 11 हजारी लाइन गुजरी हुई है, जो काफी जर्जर हो चुकी है। कई बार किसानों ने विद्युत निगम के अफसरों से तार बदलवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसका खामियाजा बृहस्पतिवार को किसानों को उस समय उठाना पड़ा, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजारी लाइन का तार तेज हवाओं के चलते टूटकर गांव के किसान रघुनंद पुत्र कृपाराम के खेत में गिर गया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रघुनंद पुत्र कृपाराम की दो, विनोद कुमार, राकेश, अशोक कुमार और राम नरेश पुत्र कृपाराम की आधा आधा बीघा, मनीष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार की एक आधा बीघा, शशि पुत्र सत्यवीर की डेढ़ बीघा, कुलदीप पुत्र विजयपाल की डेढ़ बीघा, श्रीनिवास सहित संजय की लगभग दस बीघा ईख जल गई। बाद में ग्रामीण विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें