फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टाफ नहीं तो कैसे शुरू होगा कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए खेकड़ा में एल-2 कोविड़ अस्पताल बनाने की तैयारी है। नोडल अधिकारी एल-2 अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन स्टॉफ के अभाव में एल-2 अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने में परेशानी हो सकती है। एल-2 अस्पताल में बेहतर सुविधा देने के लिए चिकित्साधिकारी, फिजिशियन, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वाय की जरूरत है। आवश्यकता के अनुसार स्टॉफ न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए खेकड़ा में कोविड़-19 एल-2 अस्पताल शुरू करने की तैयारी की जा रही है। नोडल अधिकारी सचिव ऊर्जा निगम एम देवराज ने स्वास्थ्य विभाग को एल-2 अस्पताल में बेहतर सुविधाएं कराने के निर्देश दे चुके हैं, मगर जिले में एल-2 अस्पताल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे हैं। कोविड़-19 एल-2 अस्पताल के लिए जिले में स्टॉफ का अभाव है। स्टॉफ का अभाव होने के कारण स्वास्थ्य विभाग एल-2 अस्पताल बनाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सीएसओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि खेकड़ा में एल-2 अस्पताल के लिए छह चिकित्साधिकारी, पांच फिजिशियन, 12 स्टॉफ नर्स, छह वार्ड ब्वाय तथा छह स्वीपर की आवश्यकता है। विभाग के पास तीन फिजिशियन, तीन चिकित्साधिकारी ही उपलब्ध है। एल-2 अस्पताल के लिए दो फिजिशियन, 3 चिकित्साधिकारी, 12 स्टॉफ नर्स, छह वार्ड ब्वाय तथा छह स्वीपर की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें