स्वतंत्रता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी में 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से कोरोना से बचाव के संदेश दिए।
स्कूल निदेशक एमएस हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाए। छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से कोरोना महामारी जागरूकता संदेश, भारत के विश्व गुरु बनने जैसे संदेश दिए। प्रतियोगिता में आरव, देवराज, निष्ठा, अदिति, ईशा, रिया, राधिका, वंश, वंशिका गोयल, सोनिया एवं टीना ने क्रमश: तीसरी, चौथी, पांचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को ई-सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक जयचंद दरोगा ने बच्चों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।