फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कैसे मिले उपचार, डॉक्टरों की कमी लगातार बरकरार

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- 34 में सिर्फ दस विशेषज्ञ के सहारे कराया जा रहा मरीजों का इलाज
विज्ञापन

- अस्पताल में छह एमबीबीएस और 24 विशेषज्ञों के अलावा बाल व हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को समय से इलाज नहीं मिल रहा है। जिला अस्पताल में 34 विशेषज्ञ के स्थान पर केवल दस विशेषज्ञों के सहारे मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था सीएमओ स्तर से कराई गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से शासन को रिक्त पदों की डिमांड भेज रखी है, मगर चिकित्सक न मिलने के कारण अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में अलग-अलग बीमारियों के 34 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद है, जबकि अस्पताल में केवल दस विशेषज्ञ तैनात है। इन दस विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहारे अस्पताल में आने वाले मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। अस्पताल में काफी समय से छह एमबीबीएस और 24 विशेषज्ञों की कमी चल रही है। जिला अस्पताल में बच्चों की जांच और उपचार के लिए बाल रोड विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ भी नहीं नहीं है। इसके लिए सीएमओ स्तर से व्यवस्था कराकर बच्चों और हड्डी के मरीजों को उपचार कराया जा रहा है। जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से शासन को कई बार अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की डिमांड भेजी जा चुकी है, मगर शासन स्तर से नियुक्ति नहीं की जा रही है। चिकित्सकों के अभाव में जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले लोगों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

एबीबीएस चिकित्सकों की भी कमी
जिला अस्पताल में दस पद एमबीबीएस चिकित्सकों है। इनके सापेक्ष अस्पताल में सिर्फ चार चिकित्सक ही तैनात है। इनके अलावा जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ भी नहीं है।
विज्ञापन

कई बार भेजी जा चुकी डिमांड
जिला अस्पताल में विशेषज्ञों का अभाव है। शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए शासन को डिमांड भेजी जा चुकी है, मगर चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो रही है। - डॉ एसके चौधरी,सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें