चांदीनगर। गौना गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक मकान में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक लाखों का रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गौना निवासी मनवीर पुत्र रामकिशन के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार रात्रि घर में सोए हुए थे। तभी अचानक बिजली आने से घर के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। उनकी आंख खुली तो देखा कमरे से धुआं निकल रहा था। परिजनों ने शोर मचा दिया। पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बुझाई। आग में घरेलू समान सहित जरूरी कागजात भी जल गए। लोगों ने जले हुए सामान को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि मनवीर की चार माह पूर्व हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।