फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के गरम मिजाज से लोग परेशान

Wed, 07 Jun 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । मौसम के गरम मिजाज ने लोगों को परेशान किया। लू के थपेड़ों ने झुलसाया। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही और बाजार भी सूने दिखे। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में बारिश की संभावना है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। मंगलवार सुबह से ही मौसम के गरम मिजाज ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी करनी शुरू कर दी थी। धूल भरी हवाएं चलीं। 
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर में लू के थपेड़ों के कारण सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या कम रही। पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। एक तरफ गरम मौसम और दूसरी तरफ बिजली कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया। दोपहर के समय लोग बेहद परेशान नजर आए। शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

कृषि विभाग में कार्यरत महेश खोखर के अनुसार मंगलवार को पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। अगले दो दिन में आंधी और बारिश की संभावना है। करीब 18 मिमी बारिश हो सकती है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उधर, अधिक गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक संख्या में ओपीडी तक पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें