फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छह चिकित्सकों के तबादले से खाली हुए अस्पताल, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-शासन से सिर्फ एक चिकित्सक मिला, छह चिकित्सकों के जाने से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग से छह चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया है, जबकि एक चिकित्सक की तैनाती हुई है। इस बड़े फेरबदल से जिले में पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रही स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मरीजों को अब इलाज के लिए और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानांतरित होने वाले चिकित्सकों में स्त्री रोग विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक भी शामिल हैं। शासन के इस निर्णय से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। डौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से डॉ. श्रेया श्रीवास्तव का तबादला हुआ है। सरूरपुर कलां सीएचसी से डॉ. मनीक्षी और दंत चिकित्सक संजीव कुमार को भी स्थानांतरित किया गया है। रटौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से डॉ. मीना का तबादला हुआ है। पिलाना सीएचसी से गरिमा और खेकड़ा से डॉ. जरीना मंसूरी को भी दूसरे जिलों में भेजा गया है। इन चिकित्सकों के अलावा छपरौली से एक एक्सरे टेक्नीशियन, चार लिपिक और एक स्टाफ नर्स को भी स्थानांतरित किया गया है। जिले में केवल एक चिकित्सक द्रवेश शांत को भेजा गया है, जो मौजूदा कमी को पूरा करने में अपर्याप्त है। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि छह चिकित्सकों का ट्रांसफर हुआ। शासन को पत्र लिखकर चिकित्सकों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें