फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में मुजफ्फरनगर के कोच जगमिंद्र सिंह अौर बागपत के पहलवान संदीप तोमर से आस

Mon, 03 Oct 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील के रियो डि जेनेरियो के ओलंपिक अखाड़े में दम दिखाने रवाना हुए भारतीय कुश्ती दल में मुजफ्फरनगर के द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह और बागपत के संदीप तोमर शामिल हैं। ख्यातिलब्ध पहलवान रहे जगमिंद्र सिंह फ्री स्टाइल वर्ग के चीफ कोच हैं, जबकि संदीप 57 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती पेश करेगा।
विज्ञापन


खेलों का महाकुंभ ओलंपिक शुरू हो चुका है। भारतीय कुश्ती दल में वेस्ट यूपी के लिए खास बात है। फ्री स्टाइल के चीफ कोच मुजफ्फरनगर के बरवाला गांव के जगमिंद्र सिंह बनाए हैं।

अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजे जा चुके जगमिंद्र सिंह के कई शिष्यों ने देश को पदक दिलाए हैं। इस बार ओलंपिक में शिरकत करने गए पहलवानों को दांव सिखाने का दारोमदार उन्हें दिया ।
विज्ञापन


फ्री स्टाइल के उनके वर्ग में ही बागपत के पहलवान संदीप तोमर हैं। 57 केजी भार वर्ग में संदीप अपनी चुनौती पेश करेंगे। वेस्ट यूपी के खलीफा और पहलवान की इस जोड़ी पर काफी हद तक दारोमदार टिका है।

1984 में पदक से चूग गए थे जगमिंद्र
कुश्ती दल के चीफ कोच जगमिंद्र सिंह ने वर्ष 1984 के ओलंपिक मेें भाग लिया था। कांस्य पदक के लिए हुई कुश्ती में वह मामूली अंतर से पिछड़ गए और चौथे स्थान पर रहे थे। उन्हें आज भी पदक नहीं जीत पाने का मलाल है। 

19 को नौ देशों से मुकाबला
फ्री स्टाइल के मुकाबले 19 अगस्त को होंगे। 57 केजी भार वर्ग में संदीप तोमर को कजाकिस्तान, तुर्की, अजर बेजान, जार्जिया, यूनाइटेड स्टेटस, नॉर्थ कोरिया, रूस, ईरान और क्यूबा देश के पहलवान अपनी चुनौती पेश करेंगे। लंदन ओलंपिक में रजत पदक विजेता जार्जिया के वलादिमिर एक बार फिर पदक की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें