-महिला सफाई कर्मचारियाें ने जताई नाराजगी, ठेकेेदार पर लगाया आरोप
फोटो संख्या 4
बड़ौत। पिछले डेढ़ साल से सफाई कार्य का मानदेय न मिलने पर मंगलवार को महिला सफाई कर्मचारी नगरपालिका पहुंचीं और समस्या को लेकर आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने पहले सफाई का काम करा लिया और अब मानदेय देने के लिए इंकार कर रहा है।
नगरपालिका में पहुंची महिला सफाई कर्मियों ने बताया कि पिछले दो साल से नगर में सफाई का कार्य कर रहे हैं। छह माह का मानदेय हमें मिल चुका है, लेकिन उसके बाद एक साल चार माह का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया। ठेकेदार से मानदेय की मांग करते हैं तो वह इंकार कर देता है। कहता है कि मैंने सफाई कार्य के लिए तुम्हें नहीं लगाया। पिछले डेढ़ साल से लगातार मानदेय की मांग को लेकर चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और जल्द से जल्द मानदेय दिलाए जाने की मांग की। ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।