बड़ौत। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार क एसडीएम अमरचंद वर्मा व सीओ सविरत्न गौतम की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने फूंसवाली मस्जिद से लेकर अग्रसैन मूर्ति तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे रास्ते में खड़े ठेले वालों, ई रिक्शा चालकों, व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अभियान के दौरान माइक के जरिए समान हटाने का एनाउंसमेंट किया जा रहा था। साथ ही जिन व्यापारियों का सामान सफेद पट्टी के बाहर रखा हुआ था, उन्हें चेतावनी देते हुए सामान हटानेे की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान सड़क के बीचो-बीच खड़े वाहनों को भी चेतावनी देकर हटवाया गया। मुख्य शिकायत केंद्र के पास एक कांस्टेबल पर वहां से गुजरने वाली ई-रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने कांस्टेबल की गाली-गलौज व मारपीट करने की वीडियो भी बना रखी है।
वर्जन-
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क पर खड़ी हठथैली और सफेद पट्टी से बाहर रखे सामान को हटवाया गया। यदि फिर से सफेद पट्टी से बाहर सामान रखा गया तो तो कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा चालक यदि तय रूट पर नहीं चलते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांस्टेबल द्वारा ई-रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज व मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।