फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में ऑनर किलिंग: जीजा ने पीटा, भाई ने पकड़े बाल और पति ने दरांती से रेता गला... गांव में गूंजती रही चीखें

Thu, 02 Jan 2025 08:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

परिजनों ने इज्जत की दुहाई देकर सुमन को कुछ देर के लिए घर बुलाया था। सुमन घर आई तो सभी लोग उस पर टूट पड़े। गांव के लोगों ने घर से आवाजें आने की जानकारी नीरज को दी तो उसने पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन
सुमन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिनौली गांव से सुमन के प्रेमी संग चले जाने से नाराज परिवार वालों ने पहले हत्या की योजना बनाई और रिश्तेदारों को इकट्ठा कर लिया। इसके बाद सुमन को इज्जत की दुहाई देकर वापस बुलाया। उसके वापस आने पर भाई, पति, जीजा ने पहले पिटाई की। इसके बाद भाई रोहित ने सुमन के हाथ और बाल पकड़े और पति कृष्ण ने दरांती से गला रेत दिया।
विज्ञापन

 

पति और भाई को लेकर खेतों में तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सुमन की हत्या होने के बारे में गांव के लोगों ने नीरज को जानकारी दी। क्योंकि सुमन के घर से बुधवार रात मारपीट के कारण काफी आवाजें आ रही थीं। तभी लोगों ने नीरज को बता दिया था कि सुमन के साथ कोई घटना हो सकती है। इसलिए ही उसने बिनौली पुलिस को रात में घटना के बारे में बता दिया। तभी पुलिस की टीम सुमन के घर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी।
 

शव की तलाश में खुदाई कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सुमन के घर में नहीं मिलने पर उन्होंने जीजा जितेंद्र से पूछताछ की तो सुमन की हत्या होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसके शव की तलाश शुरू की, लेकिन रात में शव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतका के भाई रोहित, पति कृष्ण और पड़ोसी राजीव को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बिनौली-दादरी मार्ग पर जंगल में ईख के खेत के बीच में दबाया हुआ शव बरामद कराया।
 

पड़ोसी राजीव ने ठिकाने लगवाया शव
सुमन की हत्या में रोहित, कृष्ण, जितेंद्र समेत अन्य के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद रात में पड़ोसी राजीव को बुलाकर शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। राजीव के साथ अन्य आरोपी शव लेकर जंगल में पहुंचे और वहां चार पांच फुट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया।
 

जीजा को लेकर रातभर घूमती रही पुलिस
सुमन की हत्या में शामिल उसके जीजा जितेंद्र निवासी कुड़ाना से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हत्या की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की, लेकिन शव कहां दबाया गया, इसके बारे में नहीं बता पाया। इसके चलते पुलिस की टीम रातभर जितेंद्र को लेकर जंगल में शव तलाशती रही।
 
विज्ञापन

जिले में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
जिले में इस प्रकार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें कई युवतियों और युवकों की हत्या हो चुकी है। मार्च 2023 में पांची गांव में युवक से बात करने पर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसका शव हिंडन नदी में फेंक दिया गया था। युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो चांदीनगर पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी परिजनों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो साल पहले असारा गांव से गए प्रेमी युगल आरिफ और महजबी की हत्या कर दी गई थी। आरिफ का शव लूंब और महजबी का शव असारा गांव के जंगल में मिला था। चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव की युवती की भी हत्या कर दी गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें