फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएचसी से जिला अस्पताल में शिफ्ट होगा होम्योपैथिक

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगा बेहतर परामर्श और स्वास्थ्य सेवा
विज्ञापन

-सीएचसी में कार्यालय होने के कारण मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला होम्योपैथिक कार्यालय अब सीएचसी की जगह जिला अस्पताल में रहेगा। अस्पताल में कार्यालय शुरू हाेने से लोगों को बेहतर परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। सीएचसी में कार्यालय होने के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में आठ होम्योपैथिक अस्पताल हैं। इनमें सीएचसी बागपत में मुख्य कार्यालय के अलावा जिला अस्पताल, खेकड़ा, बालैनी, जिला अस्पताल, बाम, डौला, बड़ौत सीएचसी और निबाली गांव में अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। बागपत सीएचसी में मुख्य कार्यालय होने के कारण लोगों को बेतहर परामर्श और इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। मगर अब जल्द ही कार्यालय को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिला होम्योपैथिक कार्यालय को जिला अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय जिला अस्पताल में शिफ्ट होने पर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने होम्योपैथिक अधिकारी डॉ़ ऊषा वर्मा को कार्यालय जिला अस्पताल में शिफ्ट करने और सभी अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता कराने के निर्देश दिए हैं। होम्योपैथिक अधिकारी डॉ़ ऊषा वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में कार्यालय शिफ्ट होने पर अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें