फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली को लेकर होमगार्ड ने मैजिक चालक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट पर वाहनों से अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। वसूली करने के लिए एक होमगार्ड ने मैजिक चालक के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद मैजिक चालक ने क्षेत्र में हंगामा किया। आस पास के लोगों ने समझा बुझाकर चालक को शांत किया। मैजिक चालक ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पुलिस चौकियों पर वाहनों से अवैध वसूली के मामले पूर्व में भी प्रकाश में आते रहे हैं। शनिवार को सुबह भी डूंडाहेडा पुलिस चैक पोस्ट पर वाहनों से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया। चौकी पर तैनात एक होमगार्ड मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। इसी दौरान एक मैजिक चालक ने वसूली के रुपये न देने की बात कही। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रुपये न देनेे पर होमगार्ड ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद मैजिक चालक ने चौकी में हंगामा भी किया। हंगामा खड़ा होने पर होमगार्ड घबराकर वहां से निकल लिया। लोनी निवासी मैजिक चालक आरिफ ने बताया कि वह मैजिक से बागपत से लोनी पशु लेकर जा रहा था। चौकी पर तैनात एक होमगार्ड ने उससे रुपये मांगे। उसने रुपये देने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद आस पास के लोगों ने मैजिक चालक को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हुए मैजिक लेकर वहां से चला गया। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें