बागपत। सरूरपुर के अतिशय क्षेत्र श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को मूल नायक नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया। भक्तों ने मूल नायक नेमिनाथ भगवान अभिषेक शांतिधारा विधान एवं पूजन व पूजन किया।
नमन जैन ने बताया कि गांव के जैन मंदिर के मूल नायक भगवान नेमिनाथ स्वामी का आषाढ़ माह की सप्तमी को प्रतिवर्ष मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है। कोरोना के चलते इस साल महोत्सव लघु रूप में संपन्न किया। इसमें श्री जिनशासन प्रभावना संग ज्योति कॉलोनी शाहदरा दिल्ली ने 22 किलो का निर्वाण लड्डु भगवान के श्री चरणों में चढ़ाया और जयकारों के साथ भगवान की पूजन भजन व आरती की। इसमें लक्ष्य, आकांक्षा, वैशाली, प्रिया, विधि, दीपांशी, गीता, कमल, रवि, गौरव, पंकज आदि श्रद्धालु रहे।