बड़ौत। लॉकडाउन की अवधि में नगर पालिका की ओर से गठित की गई वार्ड निगरानी समिति की ओर से अब तक कुल 2598 लोगों को होम क्वारंटीन कराया है। इनमें से 439 लोगों ने होम क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है।
कोविड-19 से बचाव को लेकर लॉकडाउन की शुरुआत में ही नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में 25 वार्ड निगरानी समिति का गठन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2598 लोग होम क्वारंटीन किया गया था, जिनमेें से 439 लोग क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके है। फिलहाल 2159 लोग क्वारंटीन का समय पूरा कर रहे है। वार्ड निगरानी समिति इनकी मॉनिटरिंग कर रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार और एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि निगरानी समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों को संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक करें। किसी विषम परिस्थिति की सूचना तत्काल नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दें।