फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची, देशी और अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लॉकडाउन में शराब की बिक्री पर रोक लगी हुई है। लेकिन तस्कर हैं कि मानते नहीं। कच्ची, देशी और अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी का खेल चल रहा है। कई जगह चोरी से ठेके खोले जाने की शिकायत मिली है। यमुना के खादर में कच्ची शराब निकालकर पांच गुणा दाम तक पियक्कड़ों को दी जा रही है। कच्ची शराब का खेल जानलेवा है, जो नई मुसीबत खड़ी कर सकता है। जिन लोगों ने लॉकडाउन से पहले स्टॉक लगा रखा है, अब वह तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------
केस-एक
बिनौली पुलिस ने दस अप्रैल को 42 पव्वे देशी शराब के साथ जौहड़ी के पिंटू और बिनौली के राजीव को पकड़ा। दोनों बिक्री के लिए शराब ले जा रहे थे। इससे जाहिर है कि शराब का खेल चल रहा था।
-------------------
केस-दो
बड़ौत पुलिस ने लायन मलकपुर से पांच लीटर देशी शराब और 90 पव्वे देशी के साथ दो युवकों गिरफ्तार कर लिया। दोनों शराब बेचने जा रहे थे।
-------------------
केस-तीन
दोघट पुलिस ने पांच अप्रैल को बामनौली गांव से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के पकड़े। शराब की अवैध बिक्री के लिए स्टॉक लगाया गया था।
-------------------
इनसेट
दो सौ रुपये में एक लीटर कच्ची शराब
बागपत। डिमांड बढने से शराब के दाम दोगुने से अधिक हो गए हैं। एक सौ रुपये में डेढ लीटर मिलने वाली कच्ची शराब की कीमत अब 200 रुपये में एक लीटर हो गई है। यमुना खादर और कोर्ट रोड के अलावा देहात में डौला, अग्रवाल मंडी टटीरी, सिसाना, सिंघावली अहीर, डौलचा, हरियाखेड़ा, हबीबपुर नंगला, बालैनी, दत्तनगर, ककौर, बदरखा खादर में शराब की अवैध बिक्री का खेल चल रहा है। छपरौली के खादर में शाम होते ही 75 रूपये का देशी पव्वा डेढ़ सौ रुपये में और 150 रुपये कीमत की बीयर 300 रुपये में बेची जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
वर्जन :
- जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि अवैध और कच्ची शराब की बिक्री संज्ञान में नहीं है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें