फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की जयंती पर हवन कर श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
अमीनगर सराय क्षेत्र के हिसावदा गांव में चौधरी अजित सिंह की जयंती मनाते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/बिनौली/दोघट/अमीनगर सराय/छपरौली। रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर हवन कर श्रद्धांजलि दी। हवन के उपरांत सभा हुई, इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रालोद नेता ओमबीर ढाका ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह किसानों और मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जीवन भर किसान और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी और उनका हक दिलाया। इस मौके पर कृष्णपाल गुरुजी, भंवर सिंह, ओमबीर तोमर, सिकंदर सांगवान, महेश डागर, अजहर, सीताराम, कंवरपाल हुड्डा, सोनू पंडित, सचिन, इमरान कस्सार मौजूद रहे।
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में रालोद नेता अरुण तोमर बोबी, पिंटू, नरेश, मास्टर सुरेश राणा, सम्राट आदि शामिल रहे। पार्टी कार्यालय पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रमुख सतेंद्र, संजीव मान, विश्वास चौधरी, सुबोध राणा, मोहित मुखिया आदि शामिल रहे। बिनौली क्षेत्र में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, अमित सोलंकी, गुलवीर धामा, प्रवीण वालिया, कपिल सोलंकी आदि ने सीएचसी बिनौली में महिलाओं का फलों वितरण किए।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में डाक्टर राजू, जयप्रकाश राणा, हरपाल आर्य, सोनू राणा, राजपाल, बिजेंद्र, भीम, सहेंद्र, प्रियवृत, रामशरण, अमरपाल, देवेंद्र, बिल्लू, आदेश, शीशपाल आदि मौजूद रहे। हिसावदा गांव में गौरव मलिक, योगेंद्र, विमल, नवीन, संजय, पंकज, गुलबीर, कृष्णपाल, सुधीर, सुनील, चंद्रपाल, पवन मौजूद रहे।
बिनौली में जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में महर्षि दयानंद एवं अजित सिंह की जयंती पर हुए यज्ञ हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, सुखबीर गठीना, प्रमेंद्र तोमर, डॉ. सुनील आर्य, डॉ. राजीव खोखर, इकबाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहित सोलंकी, सुशील वत्स, जितेंद्र आर्य, नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच आदि मौजूद रहे।
छपरौली में बदरखा गांव में वक्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, वीरेंद्र सिंह, सुभाष चौधरी, प्रेमपाल, वीरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, रणवीर चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद

ागपत रालोद कार्यलय पर चौधरी अजित सिंह की जयंती पर यज्ञ में आहुति देते रालोद कार्यकर्ता- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें