फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले में 683 स्थानों पर हुआ होलिका दहन

Fri, 14 Mar 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत होली चौक पर होता होली दहन व मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़। ंसवाद - फोटो : nowshera news
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में बृहस्पतिवार की रात 683 जगहों पर होलिका दहन किया गया। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। होलिका दहन के अवसर पर ढोल की थाप पर होली के गीत भी गाए गए। उधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

शहर के होलिका चौक, पक्का घाट मंदिर के बाहर, गायत्री पुरम काॅलोनी, भूमिया मंदिर के सामने समेत अन्य स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात होली पूजन शुरू किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे थे। वहां विधि विधान के साथ पूजन किया गया। जहां पूजा अर्चना के बाद देर रात होलिका दहन किया गया।
इससे पहले ढोल की थाप पर होली के गीत गाए गए और गुलाल उड़ाकर होली की खुशियों का इजहार किया। जहां लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया। बागपत समेत बड़ौत, खेकड़ा, बालैनी, छपरौली, दाहा, दोघट, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी समेत जिलेभर में 683 जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने भी होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। वहीं होलिका चौक पर राजेश गौतम ने पूजन कराने के बाद होलिका दहन किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री राजपाल चौधरी, रामपाल, सुनील, सतपाल, राजू और अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें