फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गांगनौली गांव में बनेगा स्टेडियम, जमीन चिह्नित

Thu, 13 Mar 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली गांव में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा, इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है। इससे युवाओं को खेल सुविधा मिल सकेगी। तहसीलदार ने स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित करने के बाद रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के महानिदेशक ने ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने को डीएम को पत्र लिखा था। इसके बाद स्टेडियमों के लिए जमीनों की तलाश शुरू की गई। बड़ौत तहसीलदार ने गांगनौली गांव में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की। इसके लिए रिकार्ड देखने पर पता चला कि वहां पौने आठ बीघा व चार बीघा जमीन पहले से ही खेल स्टेडियम के लिए दर्ज है।
इस तरह से प्रशासन का काम काफी आसान हो गया। इसको लेकर तहसीलदार ने डीएम को रिपोर्ट भेजी और कहा कि दोनों जमीन पर विभाग द्वारा स्टेडियम बनाया जा सकता है। गांव में स्टेडियम बनने से क्षेत्र के कई गांवों के युवाओं को खेलों की प्रैक्टिस की सुविधा मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास ने तहसीलदार का पत्र मिलने के बाद महानिदेशक को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही स्टेडियम का निर्माण शुरू कराया जाएगा, ताकि युवाओं को खेलने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें