फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हर्ष और उल्लास से मनाई होली, खूब उड़ा गुलाल

Sun, 16 Mar 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में होली खेलती महिला व बच्चें। संवाद
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले में शुक्रवार को रंगों का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली के गीतों और ढोल की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और गले लगकर त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों तक शुक्रवार को सुबह से ही लोगों पर होली का रंग चढ़ना शुरू हो गया था। बच्चों व महिलाओं से लेकर बड़े बुजुर्ग तक रंगों में सराबोर नजर आए। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और त्योहार की बधाई दी। घरों में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए। जगह-जगह डीजे पर लोगों ने नृत्य किया।
युवाओं की टोलियां गली-मोहल्ले में घूमती रहीं। अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, बालैनी, हिसावदा, रटौल, सिंगौली तगा, कंडेरा, जिवानी, जिवाना, बराल, किरठल, रमाला, कासिमपुर खेड़ी गांवों में लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ त्योहार मनाया। वहीं, बागपत पुलिस लाइन में एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली।
विज्ञापन

n मुख्य चौराहों पर तैनात रही पुलिस : होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस कर्मी गश्त करते रहे। नगर के मुख्य चौराहों से लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात रही। हाईवे पर दिनभर पुलिस की गाड़ी घूमती रही। होली के साथ ही जुमे की नमाज के कारण दोपहर में एसपी व एएसपी के साथ ही सीओ भी सड़कों पर नजर आए।
n सरूरपुर कलां में अनोखे ढंग से खेली होली : सरूरपुर कलां गांव में होली का त्योहार मनाने का अलग अंदाज है। युवा कई दिन पहले ही होली के रंग में रंग जाते हैं और रात को टोली बनाकर हुड़दंग मचाते हैं।
युवाओं की टोली ने इस बार भी होली पर गांव में घरों के बाहर खड़ी बुग्गी, बाइक, साइकिल को पंचायत घर व मकानों की छत पर चढ़ा दिया। होली के इस अनोखे हुड़दंग से कुछ लोगों को परेशानी होती हैं, लेकिन त्योहार पर गांव के लोग किसी से गिला शिकवा नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें