फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मचाया धमाल, बच्चों ने उड़ाया गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं में होली का त्योहार मनाया गया। छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है।
विज्ञापन

एनएस पब्लिक स्कूल काठा में प्रबंधक आनंद चौधरी ने कहा कि होली पर सबको गिले शिकवे भुलाकर एक होकर रहना चाहिए। शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा ने कहा कि कहा कि होली पर अच्छाई की जीत होती है। संतोष देवी, मंजू देवी ने बच्चों को होली की मिठाई बांटी। प्रदीप कुमार, श्याम रतन, श्याम शुक्ला, अमन झा, संजीव त्यागी, सुनील कुमार, पंकज कुमार, अरशद कुमार, शिवानी शर्मा, सोनिया कुमारी, सीमा, प्रिया, सुषमा ढाका, सविता धामा, शिखा त्यागी, अनुराधा कुमारी, कोमल, दीपा राना, नीतेश कुमार, पूजा चौहान, विशाखा शर्मा मौजूद रहीं। छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। उधर, सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय गोयल ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। होली पर पानी को बचाना चाहिए। सूखी लकड़ी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें