फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर का इनामी भतीजा गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रोहित उर्फ टिंकू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू के भतीजे पांच हजार रुपये के इनामी रोहित उर्फ टिंकू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी रोहित के सामने ही मेरठ जेल में मास्टर सतपाल की हत्या की साजिश रची गई थी। उसने ही शूटरों को असलाह उपलब्ध कराए थे। 
विज्ञापन

 एएसपी अजी जुल हक ने पत्रकार वार्ता में बताया गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ टिंकू निवासी शेरपुर लुहारा ने पूछताछ में बताया  उसके सामने ही मेरठ जेल में 10 और 13 अप्रैल को हत्या की साजिश रची गई थी। कालू के कहने पर ही उसने शूटरों को तमंचे बरामद कराए थे। कालू की पत्नी बाबू उर्फ किरण से उसकी काफी बातचीत होती है। इस वारदात के संबंध में भी बातें हुई थी। इसका खुलासा सर्विलांस से हुआ। 
आरोपी टिंकू ने मीडिया कर्मियों को बताया  वह तो जेल में अपने चाचा कालू को कपड़े देने के लिए गया था। वहां पर पहले से ही सात-आठ लोग मौजूद थे। वे हत्या का प्लान तैयार कर रहे थे। इनमें आनंद की पत्नी बबली, शूटर रोहित, गौरव और सोनू उर्फ शिशुपाल भी शामिल थे। जेल से मुलाकात करने के बाद वह दिल्ली चला गया था। उसे यह तो पता था कि किसी की हत्या होनी है, लेकिन किसकी इसका उसे पता नहीं था। जबकि अफसरों का दावा है कि उसे वारदात की पूरी जानकारी थी। आरोपी सिंघावली अहीर गांव में भी आया था। 
विज्ञापन


 दो हत्या करने का था शूटरों का इरादा 
बागपत। मास्टर सतपाल के साथ उनके परिवार के एक ओर सदस्य की जान जानी थी। पकड़े गए टिंकू ने भी इसका खुलासा किया है। उसने बताया  जब आरोपी प्लान बना रहे थे, उस समय शूटरों से कहां गया था  एक मरता हो एक, दो मरते हो दो को मार देना। 

 गुड़गांव कॉल सेंटर में गाड़ी चलाता है आरोपी 
बागपत। पकड़े गए आरोपी रोहित उर्फ टिंकू ने बताया वह अपने परिवार के साथ दिल्ली इंद्रपुरी में रहता है। उसके पिता बिजेंद्र सिंह कृषि विभाग पूसा में कर्मचारी हैं। वह गुड़गांव स्थित एक कॉल सेंटर में अपनी कार को चलाता है। 

 हत्या कर शूटर रोहित आया था दिल्ली 
बागपत। रोहित उर्फ टिंकू ने बताया मास्टर सतपाल की हत्या करने के बाद शूटर रोहित शेरपुर लुहारा उसके पास आया था। उसने ही उसे जानकारी दी थी कि उसने हत्या कर दी है। उससे 300 रुपये उधार लेकर रोहित चला गया था।  

 शूटर रोहित भी सरेंडर करने की फिराक में 
बागपत। टिंकू ने बताया तीन दिन पूर्व शूटर रोहित उसके पास आया था। इस दौरान उसने कहा सरेंडर तू करेगा या मैं करूं। बाद में बोला, मकान की कुर्की होने से पहले आत्म समर्पण कर दूंगा। टिंकू ने बताया वह तो खुद ही थाना पहुंचा है। परिजनों को पुलिस परेशान कर रही थी। परिजन उसको ताने दे रहे थे। उसने बताया सात साल पहले कार चलाने के लिए एक कार की लूट की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसने बताया शूटर रोहित ने जानकारी दी कि मास्टर की हत्या करने के नाम पर उसे अभी तक एक रुपया भी नहीं मिला है। 

यह था मामला 
बागपत। सिंघावली अहीर गांव के हेड मास्टर सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को सुबह करीब पौने दस बजे खिंदौड़ा गांव के स्कूल में तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन को लोगों ने घेरकर पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन


जेल जा चुके आरोपी 
:: हिस्ट्रीशीटर अमरपाल की पत्नी बाबू उर्फ किरण
::  शूटर गौरव 
:: बबली  (आनंद की पत्नी) 
:: रोहित  (आनंद की बेटा) 
:: पूजा (आनंद की बेटी)
:: राजकरण उर्फ हमदम
::  रामकिशन 

ये आरोपी पहले से जेल में हैं बंद 
:: हत्या की सुपारी देने का आरोपी आनंद शर्मा 
:: मोहित  (आनंद का बेटा) 
:: सुपारी लेने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू 
:: अनिल सूप (अमरपाल का साथी )

फरार चल रहे आरोपी
:: पंकज पाराशर
:: दीपक
:: अवनीश
:: महेश
:: इशान 
:: कौशल्या
:: रोहित (शूटर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें