फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका का साथी 25 हजारी अरुण लुहारी गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 12:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रटौल (बागपत)। ढिकौली गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या में शामिल हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका के साथी 25 हजार के इनामी अरुण लुहारी को चांदीनगर पुलिस और एसटीएफ मेरठ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
ढिकौली गांव में 29 अक्तूबर को हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतक के भाई नवीन ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। तलाश में जुटी पुलिस ने सुनील राठी गिरोह के सदस्य सोनू निवासी तमेलागढ़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका को दिल्ली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या की योजना में शामिल अरुण लुहारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। सोमवार रात सांकलपुट्ठी गांव के समीप एसटीएफ मेरठ और चांदीनगर पुलिस की टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अरुण लुहारी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि आरोपी अरुण लुहारी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- हत्या के बाद उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में ली शरण
गिरफ्तार किए गए अरुण लुहारी ने पूछताछ में बताया कि ज्ञानेंद्र और प्रवीण बब्बू के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। इसको लेकर ज्ञानेंद्र के मन में हमेशा टीस रहती थी और वह बार-बार बदला लेने की बातें करता रहता था। रंजिश का बदला लेने के लिए उन्होंने साजिश रचकर प्रवीण बब्बू की हत्या की। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में जाकर शरण ली और पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें