बागपत। भगवा सेना के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि पुराना कस्बे में सुबह एक पशु का अवशेष मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेष को पशु चिकित्सकों से सैंपल लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान हिन्दू संगठन के श्रीचौहान, बलबीर सिंह, अमित चौहान, भूपेन्द्र चौहान ने पुलिस से विरोध प्रकट किया। पुराना कस्बा चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
फरार शराब तस्कर को जेल भेजा
बागपत। कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे कच्ची शराब बनाने का आरोपी निबाली गांव निवासी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मारपीट में पांच घायल
बागपत। चौहल्दा गांव में बच्चों के विरोध में लाठी डंडे चल गए जिसमें दोनो पक्षों में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी में सभी घायलों का इलाज कराकर जांच शुरू कर दी।
भावभीनी श्रद्धांजली दी
छपरौली। रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते श्रद्धांजलि दी। सौदान सिंह, श्याम सिंह, योगेन्द्र कुमार, अशोक चौधरी, संयोग रावत, राहुल रावत, जितेन्द्र, सतवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
रंछाड में युवक पर फायरिंग
बिनौली। रंछाड निवासी सुमित पुत्र समरपाल सिंह शुक्रवार की देर शाम गांव में ही से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन युवक आए और उस पर फायरिंग की। इसमें वह बाल बाल बच गया। उसने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।