फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में अवशेष डालने पर भड़के हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की अमीनगर सराय रोड पर खुले में पशुओं के अवशेष डालने पर रविवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हिन्दू जागरण मंच बागपत के जिलाध्यक्ष अंकित बडौली ने बताया कि अमीनगर सराय रोड पर पशुओं का अवशेष डालने से पूरे क्षेत्र मेें दुर्गंध उठने लगी है। जिस जगह अवशेष डाले गए है, उसके नजदीक ही रोड पर मंदिर भी है, इससे श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें हो रही है। युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर मधुसूदन शास्त्री, हरेंद्र बालियान, अमन गुप्ता, जयकुमार तोमर, सुनील मान, अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें