फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले डाकघर, राखी भिजवाने में लगे रहे डाककर्मी

विज्ञापन
बड़ौत डाकघर में लिफाफे बांटने की तैयारी करते डाककर्मी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
- साढ़े तीन हजार राखियों के लिफाफे का हुआ वितरण, रक्षाबंधन के दिन भी खुलेंगे डाकघर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रक्षाबंधन के मद्देनजर रविवार को डाकघर खुले रहे। नगरीय व देहात क्षेत्र मेें स्थित डाक घरों से डाक वितरण का कार्य चलता रहा। पूरे दिन डाक कर्मचारी राखी के लिफाफों को भाइयों तक पहुंचाने मेें जुटे रहे।
विज्ञापन

सरकार ने निर्देश पर रविवार को अवकाश के दिन भी तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर नगर के मुख्य डाकघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के डाकघर खुले रहे। पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि डाक विभाग के कर्मचारी रविवार को पूरे दिन राखियों के लिफाफे भाइयों तक पहुंचाने जुटे रहे। बताया कि बहनों के साढ़े तीन हजार राखियों के लिफाफों को भाइयों के घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन डाकघर खुलेंगे। रक्षाबंधन के दिन भी डाक वितरण सुचारु जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें