फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी अपहरण मामले में उबले हिंदू संगठन  

Fri, 01 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जौहड़ी गांव में पीड़ित परिवार से जानकारी लेते हुए विहिप और भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के जौहड़ी गांव से अपहृत किशोरी के मामले में गांव में बृहस्पतिवार को भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस अभी तक अपहृत किशोरी तक नहीं पहुंच सकी। अपहरण को लेकर कश्यप समाज के लोगों में आक्रोश है। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


 जौहड़ी गांव से कश्यप बिरादरी की किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक  14 जून को अगवा करके ले गया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टे पीड़ित परिवार को ही दबाती रही। जब यह मामला मीडिया में सुर्खियों में आया तो पुलिस की आंख खुली और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार  को दूसरे दिन भी गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस बल तैनात रहा। दूसरी तरफ अगवा किशोरी के भाई अनिल ने बताया थाना पुलिस अभी भी इस मामले में शिथिलता बरत रही है। कोई भी उच्चाधिकारी गांव में नहीं आया और उनकी सुध तक नहीं ली। 
भारतीय जनता पार्टी के मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय कश्यप बृहस्पतिवार को जौहड़ी गांव में पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह बाद भी बिनौली पुलिस ने किशोरी को बरामद नहीं किया है और पीड़ित पक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे कश्यप समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा  किसी भी अधिकारी ने पीड़ित पक्ष की पीड़ा तक नहीं सुनी। जबकि आजम खां की भैंस को पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला था। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर कश्यप समाज आंदोलन करेगा और राज्यपाल को इस पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन

 उधर, विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय सदस्य चौटिल्य शर्मा एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने डीएम और एसपी को बार-बार फोन मिलाया, लेकिन वे टेलीफोन नहीं उठा रहे हैं। इससे लगता है, पुलिस इस मामले में लीपापोती करना चाहती है। उधर, थानाध्यक्ष बिनौली दिनेश ने बताया अगवा किशोरी की बरामदगी को लेकर दबिशें दी जा रही हैं। दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हे। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें