दोघट। हिंडन नदी से प्रभावित तवेला गढ़ी गांव में शनिवार को गुर्दे खराब होने से महिला की मौत हो गई। इसके बाद गांव में शोक छाया हुआ है। मौत का कारण दूषित पानी बताया जा रहा है।
मृतक महिला प्रेमो (60) पत्नी कंवर पाल तवेला गढ़ी गांव की रहने वाली थी। काफी दिनों से गुर्दे की बीमारी थी। उनके परिजनों ने दिल्ली, मेरठ में के अस्पतालों में काफी इलाज कराया, लेकिन वे ठीक नहीं हुई। शनिवार को गुर्दे में तेज दर्द हुआ और उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आनंद छिल्लर ने बताया गांव के नजदीक से हिंडन नदी में बहती है। नदी के दूषित पानी ने गांव के भूजल को भी दूषित कर दिया है। यह दूषित पानी हैंडपंपों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। जिसका सेवन करने से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया दूषित पानी के कारण ही प्रेमो देवी के गुर्दे खराब हुए हैं। उन्होंने गांव में शुद्ध पेयजल की मांग की।