बागपत । शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान इलाहाबाद द्वारा विज्ञान गोष्ठी हुई। इसका विषय 'स्थाई खाद्य सुरक्षा हेतु दालें, संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा।
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हिमांशी और अदीबा का चयन हुआ। सोमवार को श्री यमुना इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा के आदेशानुसार राज्य विज्ञान शिक्षा संस्था इलाहाबाद के तत्वावधान में विज्ञान गोष्ठी हुई।
इसमें छह मिनट का व्याख्यान, दो मिनट में पूछे गए प्रश्रों में दो का उत्तर देना और दस प्रश्रों की एक लिखित परीक्षा प्रतिभागियों द्वारा दी गई। गोष्ठी का विषय 'स्थाई खाद्य सुरक्षा हेतु दालें, संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। मंडलीय प्रतियोगिता हेतु दो प्रतिभागियों का चयन हुआ।
इसमें हिमांशी पुत्र अशोक वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी और अदीबा राइन पुत्री इस्लाम श्री यमुना इंटर कॉलेज है। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बधाई दी।