फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षरधाम से खेकडा पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक प्रस्तावित 6 लेन की चौड़ाई के लिए मार्ग निर्माण हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। अक्षरधाम से खेकड़ा पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक प्रस्तावित छह लेन की चौड़ाई के लिए एक्सेस कंट्रोल मार्ग निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। यह दो वर्ष में तैयार हो जाएगा। निर्माण कंपनी के इंजीनियरों ने हाईवे के दोनों ओर चौड़ीकरण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली से खेकड़ा पेरिफेरल कट तक का सफर एक से डेढ़ घंटे में पूरा होता है। दिल्ली अक्षरधाम से खेकड़ा तक प्रस्तावित मार्ग जल्द मूर्तरूप लेगा। इसके निर्माण के बाद खेकड़ा से दिल्ली का सफर छोटा हो जाएगा। सिग्नल फ्री हाईवे के बनने से खेकड़ा के पेरिफेरल कट से दिल्ली का सफर महज बीस मिनट का रह जाएगा। निर्माणाधीन कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड के इंजीनियरों ने हाईवे के दोनों चौड़ीकरण शुरू करा दिया। कंपनी के ठेकेदार राहुल तेवतिया ने बताया कि महज दो वर्ष में इसे तैयार करने का लक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें